Doordrishti News Logo

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड

  • महिलाएं और युवक पुलिस से उलझे
  • शांतिभंग में पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड। शहर के सरदारपुरा बी रोड पर पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर एक स्पा सेंटर पर रेड देकर तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया। यह लोग पुलिस से कार्रवाई के दौरान उलझे, जिस पर शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के दिशा निर्देशानुसार अपराधों पर रोकथाम की कड़ी में एडीसीपी नीरज शर्मा,एसीपी पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी एसआई महेंद्र,सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने सरदारपुरा बी रोड पर एक स्पा सेंटर द हाइड अवे पर रेड दी। यहां पर तीन महिलाएं और युवक मिले जो पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर उलझ गए।

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

पुलिस ने तीन महिलाओं दिल्ली पश्चिम के बिदापुर की नेहा, सहारनपुर यूपी की रागनी, महाराष्ट्र की जिनत मोहम्मद एवं पावटा रसाल रोड के कालू खां की हवेली वार्ड नंबर 43 निवासी रोहित मेहरा पुत्र लक्ष्मण राम को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम में एसआई विश्राम मीणा, एएसआई राजेंद्र सिंह,कांस्टेबल मुरारीलाल एवं महिला कांस्टेबल सरिता भी शामिल थी।

Related posts: