CM भजनलाल बुधवार को ओसियां से जारी करेंगे 665 करोड़ की छठी किस्त
- किसानों के खाते में फिर बरसेगा पैसा
- 5 किस्त में 2726 करोड़
- अब 9000 रु सालाना पा रहे राजस्थान के किसान
- 12 हजार का वादा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),CM भजन लाल बुधवार को ओसियां से जारी करेंगे 665 करोड़ की छठी किस्त। राजस्थान के किसानों के लिए बुधवार का दिन खास होगा। मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर के ओसियां में राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किस्त जारी करेंगे। एक क्लिक में 66.56 लाख किसानों के खातों में 665 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पहुंच जाएगी।
अब तक का हिसाब
इस योजना से अब तक 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए किसानों को मिल चुके हैं।
पहली किस्त
30 जून 2024,टोंक से 653 करोड़
दूसरी-तीसरी किस्त
13 दिसंबर 2024,एक साथ 702 करोड़
चौथी किस्त
18 अक्टूबर 2025,नदबई से 718 करोड़
पांचवीं किस्त
22 जनवरी 2026,सिरोही से 653 करोड़
किसानों को डबल फायदा
PM किसान सम्मान निधि के 6000 रु सालाना के अलावा राज्य सरकार 3000 रु अतिरिक्त दे रही है। यानी कुल 9000 रु सालाना सीधे खाते में।सरकार इसे चरणबद्ध तरीके से 12 हजार रु तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कौन है पात्र
1 फरवरी 2019 से पहले जमीन वाले किसान पात्र हैं। बाद में विरासत से मिली जमीन पर भी लाभ मिलेगा। एक परिवार से एक ही व्यक्ति को पैसा मिलेगा। रजिस्ट्रेशन PM-किसान पोर्टल, ई-मित्र या CSC से हो सकता है। आधार,फार्मर ID और DBT इनेबल बैंक खाता जरूरी है।
बदल रहा जीवन
अतिरिक्त 3000 रु से किसान बीज-खाद के साथ घर की जरूरतें भी पूरी कर पा रहे हैं। आर्थिक मजबूती से आत्मविश्वास और सम्मान दोनों बढ़ा है।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

