नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान
प्रधानमंत्री का जताया आभार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान। नारी शक्ति वंदन अधिनियम,जो भारत में लैंगिक समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम है,के समर्थन में बुधवार को जोधपुर शहर महिला मोर्चा द्वारा महिला महाविद्यालय (केएन कॉलेज) में एक भव्य हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अधिनियम के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए तथा इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की।छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस पहल को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं छात्राओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लाया गया यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
मंडोर में बनेगा जिले का पहला सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट
यह कार्यक्रम जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लालसागर मंडल से गीता राजपुरोहित, अल्का थामेत, सुधा प्रजापति,रूपवती देवड़ा,रिंकू परिहार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
