मंडोर में बनेगा जिले का पहला सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट

  • रात में भी चमकेगा खेल का हुनर
  • सरकारी स्कूल को मिली नाइट वॉलीबॉल की सौगात
  • गहलोत ने किया शिलान्यास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडोर में बनेगा जिले का पहला सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट। मंडोर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 2 के बच्चों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। स्कूल को जोधपुर जिले का पहला सिंथेटिक वॉलीबॉल मैदान और रात्रिकालीन खेलों के लिए हाईटेक फ्लड लाइट्स की सौगात मिली।

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने शिलान्यास करते हुए कहा कि खेल सिर्फ मैडल नहीं लाते,आत्मविश्वास बनाते हैं। ये मैदान विकसित भारत की नींव है। यहां से बच्चे राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक

दिन-रात प्रैक्टिस
फ्लड लाइट्स लगने से बच्चे शाम को भी खेल सकेंगे

नेशनल लेवल की तैयारी:- सिंथेटिक कोर्ट पर खेलकर बच्चे बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार होंगे

नया जोश
आधुनिक सुविधा से खेलों के प्रति बच्चों में प्रतिस्पर्धा और ऊर्जा बढ़ेगी

यह सौगात सांसद गहलोत की अनुशंसा पर जोधपुर विकास प्राधिकरण ने दी है। गहलोत ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल जोड़कर ही युवाओं का समग्र विकास होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष,पूर्व जिला प्रमुख पूना राम चौधरी,रवि गहलोत,नरेंद्र कछावाह,नीलम मूंदड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मंडोर का ये स्कूल अब जोधपुर की खेल क्रांति का सेंटर पॉइंट बन गया है।

Related posts: