Doordrishti News Logo

सूने मकान से चोर 25 लाख के आभूषण चुरा ले गए

  • परिवार मौताणे में गांव गया था

जोधपुर(डीडीन्यूज),सूने मकान से चोर 25 लाख के आभूषण चुरा ले गए। शहर के निकट बनाड़ स्थित रमजान का हत्था लक्ष्मण नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग मौताणे पर गांव नागौर गए थे। वापिस लौटने पर चोरी का पता लगा। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का भरपूर फायदा उठाया और जो हाथ लगा वह सब ले गए। तकरीबन 30 तोला सोना और चांदी के आभूषण चुराने में कामयाब हुए है।

पीडि़त की तरफ से बनाड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों से अब चोरों की पहचान के साथ तलाश की रही है। मामले में मूलत: नागौर जिले के कोतवाली थानान्तर्गत गिवरिया-ओड बस्ती हाल लक्ष्मणनगर रमजान का हत्था निवासी दिनेश सोनी पुत्र गोविन्दराम सोनी ने रिपोर्ट दी है।

35 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा

रिपोर्ट में बताया कि पिछले दो तीन दिनों से उसका घर सूना था। उसके नाना का निधन होने पर वह परिवार सहित नागौर मूल गांव चल गया। वापिस 18 को आया तो पता लगा कि घर के ताले टूटे पड़े है। अज्ञात चोरों ने अलमारी बक्सों के ताले तोडक़र उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घर से रामनवमी सेट 90 ग्राम,रखड़ी सेट 40 ग्राम, गले का हार 25 ग्राम, झेला पता मम्मी का 125 ग्राम, 4 सोने की अंगुठियां तकरीबन 40 ग्राम सोना तकरीबन 25-30 तोला है। वहीं चांदी में 7 पायल जोड़ी 70 ग्राम चांदी की और परचूनी सामान तक चोरी कर ले गए।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026