Doordrishti News Logo

रेलवे इलेक्ट्रानिक कार्यालय के बाहर से बोलेरो चोरी,नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे इलेक्ट्रानिक कार्यालय के बाहर से बोलेरो चोरी,नामजद आरोपी गिरफ्तार। शहर के रातानाडा स्थित रेलवे पावर इलेक्ट्रानिक कार्यालय के बाहर से 16 मई को एक व्यक्ति बोलेरो कैंपर चोरी कर ले गया। गाड़ी मालिक ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गाड़ी समेत पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मानसिक अवसाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

रातानाडा पुलिस ने बताया कि जम्बेश्वर कॉलोनी इंद्रास रोड नागौर के रहने वाले महेश कुमार पुत्र सुगनाराम ने रिपोर्ट दी थी। इसके अनुसार वह अपनी बोलेरो कैंपर लेकर रेलवे पावर इलेक्ट्रोनिक कार्यालय के बाहर नजदीक में खड़ी थी। बाद में पता लगा कि उसकी गाड़ी चोरी हो गई है। रिपोर्ट में उसने विश्नोईयों की ढाणी खेजड़ली निवासी सागर पुत्र घेवरराम विश्नोई को नामजद किया। रातानाडा पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ गाड़ी बरामद की गई है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026