निःशुल्क साफा प्रशिक्षण शिविर तीन अप्रेल से
जोधपुर(डीडीन्यूज),निःशुल्क साफा प्रशिक्षण शिविर तीन अप्रेल से।भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष पर पुष्करणा सृजन सोसायटी एवं पुष्करणा चिंतन की ओर से चार दिवसीय निःशुल्क साफा बांधने का प्रशिक्षण शिविर 3 अप्रेल से भूतनाथ मंदिर के पार्क मे आयोजित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – रेलवे अस्पताल की ओपीडी समय में आज से परिवर्तन
शिविर के संयोजक सोमदत्त हर्ष ने बताया कि 3 से 6 अप्रेल तक आयोजित होने वाले इस शिविर मे प्रातः सात से आठ बजे तक ख्याति प्राप्त साफा प्रशिक्षक मनोज बोहरा साफा बांधने का प्रशिक्षण देंगे। शिविर में साफा बांधने का प्रशिक्षण लेने वालों को स्वयं का साफा साथ में लाना होगा। शिविर में जोधपुरी पेच सहित अन्य पेच के साफे भी सिखाए जाएगें।
उन्होने बताया कि बोहरा वर्षो से प्रशिक्षण दे रहे हैं और हजारों लोगों को साफा बांधना सीखा चुके हैं। साफा प्रशिक्षक बोहरा का कहना है कि साफा राजस्थान की आन बान शान का प्रतीक है। जोधपुर के हर व्यक्ति को साफा बांधना आना ही चाहिए।
Related posts:

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

मुकदमा लंबित रहने तक अंतिम वेतन देने के आदेश

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

