Doordrishti News Logo

1700 विद्यार्थियों व महिलाओं को किया जागरूक

  • महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम
  • पुलिस ने बताए सुरक्षा के आधुनिक उपाय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1700 विद्यार्थियों व महिलाओं को किया जागरूक। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जुलाई 2026 के राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत बुधवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में स्टेक होल्डर्स की बैठक तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से करीब 1500 से 1700 छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष कुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अनुसंधान सेल जोधपुर पश्चिम नीरज शर्मा मौजूद थे।

986 वाहन जांचे शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 सहित 307 चालान

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, राजकॉप ऐप,महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर सुरक्षा,कालिका पेट्रोलिंग यूनिट,महिला सखी आत्मरक्षा योजना, वरिष्ठ जन संबल योजना, महिला बीट अधिकारी योजना,नवीन आपराधिक कानून,वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर, विशाखा गाइडलाइन, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम,शी-बॉक्स पॉक्सो ई-बॉक्स तथा राजकॉप सिटीजन ऐप सहित महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से राकेश रामावत,महिला एवं बाल विकास विभाग से फरसा राम विश्नोई,सीएमएचओ कार्यालय से मोहन देथा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से रावत कड़वासरा,बाल कल्याण समिति से बबीता शर्मा,वन स्टॉप सेंटर से सुनीता तथा ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से संबली ट्रस्ट की श्यामा तंवर शामिल रहीं।

सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026