चोरी की बाइक पर अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार,जेल भेजा
जोधपुर,शहर की विवेक विहार पुलिस ने हेलीपेड चौराहा के पास में एक युवक की तलाशी ली। इसके पास से एक धारदार जमिया बरामद हुआ। उसके पास मिली बाइक सरदारपुरा में 12वीं रोड से चोरी का पता लगा। इस पर उसे चोरी की बाइक और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें-51 हजार दीपकों से रोशन होगा चौपासनी मंदिर
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि पुलिस की तरफ से शुक्रवार की रात को हेलीपेड चौराहा विवेक विहार क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। तब एक बाइक सवार को रूकवाकर तलाशी ली गई। उसके पास में एक अवैध जमिया मिला। इस पर आरोपी गली नंबर 8 चौखा राजीव गांधी नगर निवासी शेरू उर्फ शेरखान पुत्र सुल्तान खां को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बाइक के बारे में बताया कि यह बाइक सरदारपुरा में 12वीं रोड से चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ पहले भी सात प्रकरण सामने आए हैं। जिसमें लूट,चोरी,नकबजनी व आर्म्स एक्ट के शामिल हैं। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

