51 हजार दीपकों से रोशन होगा चौपासनी मंदिर
जोधपुर,नगर निगम दक्षिण की ओर से चौपासनी मंदिर में इस बार विशेष दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और 51 हजार दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने बताया कि 2 वर्षों बाद एक बार फिर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आमजन में दीपावली को लेकर खासा उत्साह है। नगर निगम दक्षिण भी पूरा प्रयास कर रहा है कि दीपावली के इस पर्व को यादगार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि चौपासनी मंदिर में इस बार विशेष दीपदान कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें-Rajasthan High Court: धार्मिक स्थलों पर प्रवेश को लेकर याचिका खारिज
उन्होंने बताया कि विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से चौपासनी मंदिर में 51000 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी, चौपासनी गांव के गणमान्य नागरिक और नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी शिरकत करेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

