Doordrishti News Logo

मंडलनाथ रोड पर एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार

-संदिग्ध बाइक सवार की तलाशी में मिली 40 ग्राम एमडी ड्रग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडलनाथ रोड पर एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार। शहर की करवड़ पुलिस ने सोमवार देर शाम मंडलनाथ रोड पर कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मंडलनाथ रोड पर एमडी ड्रग बेचने की फिराक में था।

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पाबूपुरा एयरपोर्ट रोड निवासी राकेश नायक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण को सौंपी है।

दो साल से फरार वांछित तस्कर गिरफ्तार

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी। तब एक युवक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। जिसका नाम पता पूछने पर वह घबरा गया। वह संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। उसकी जेब की तलाशी ली। उसमें 40 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली।

उन्होंने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह यहां पर सप्लाई देने के लिए आया था। मगर पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया। यह एमडी ड्रग्स कहां से लाया और किसे सप्लाई करना था। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।

नेतड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने के मामले में एफआईआर दर्ज