Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रयास

  • दो आरोपियों को पकड़ा शांतिभंग में
  • अन्य की तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रयास। शहर के सूं थला चुंगाी नाका के पास में शराब ठेके पर युवकों ने उत्पात मचाया। युवकों ने सैल्समैन से शराब की पेटी मांगी। सैल्समैन ने जब उसे शराब की पेटी देने से इंकार किया तो उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया गया।

आरोपियों ने ठेके पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास भी किया। बाद में आग को बुझा दिया गया। हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को फिलहाल शांतिभंग में पकड़ा है। उनके साथियों की तलाश जारी है। केस में फिलहाल गिरफ्तारी बाकी है।

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

प्रतापनगर पुलिस के अनुसार मूूलत : खातियासनी डांगियावास हाल शराब ठेका सैल्समैन सूंथला चुंगी नाका छठां पुलिया के महेंद्र पुत्र मालाराम जाट की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह 24 नवंबर की रात को अपने ठेेके पर बैठा था। इतने में गाडिय़ों पर सवार होकर आए आदिल, फैयाज,विशाल आदि ने शराब की एक पेटी की मांग की। आरोपियों को शराब की पेटी देने से इंकार किया तो उन्होंने पिस्टल दिखाकर उसे जान के लिए धमकाया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। आस पास के लोग भी एकत्र हो गए।

आरोपियों ने जाते हुए वहां पेट्रोल से ठेके को आग लगाकर जलाने का प्रयास किया। बाद में आग को बुझाया गया। प्रताप नगर पुलिस के अनुसार इधर सूचना मिलने पर वहां पहुंची तब तक आरोपी भाग गए। जिनकी पहचान की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों एलएल कॉलोनी ईदगाह पांचवीं रोड निवासी विशाल, फैयाज को फिलहाल शांतिभंग में गिरफ्तार किया। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। केसबाजी में गिरफ्तारी बाकी है। प्रकरण को लेकर एएसआई नंदकिशोर जांच कर रहे है।