Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

  • वेबसाइट पर युवती भेजने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में वसूले रुपए
  • होटल बुलाकर भी की गई ऑनलाइन भुगतान की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध करवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

एक व्यक्ति ने वेबसाइट पर संपर्क करने के बाद युवती भेजने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर सरदारपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि 11वीं सी रोड के 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि 21 नवंबर को उसने इंटरनेट पर एस्कॉर्ट सर्विस से संबंधित वेबसाइट पर एक मोबाइल नंबर देखा। उस नंबर पर संपर्क करने पर नितिन नाम के व्यक्ति ने एक घंटे की सर्विस के लिए 2 हजार रुपए तथा पंजीकरण के नाम पर 520 रुपए जमा करवाने की बात कही। पीडि़त ने 520 रुपए जमा करवा दिए।

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

परिवादी के अनुसार 22 नवंबर को युवती भेजने की बात कहकर उसे बी रोड स्थित होटल पर बुलाया गया। रात करीब 11 बजे होटल पहुंचने पर उससे ऑनलाइन भुगतान करने को कहा गया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे लगातार रकम जमा करवाई गई। कभी सर्विस चार्ज,कभी मैडम के भुगतान और कभी सदस्यता सक्रिय करने के नाम पर पैसे मांगे गए।

अलग अलग किश्तों में रकम दी गई 
पीडि़त व्यक्ति का आरोप है कि उससे 1,500, 7,500, 7,500, 9,999 रुपए की दो किस्तें, 4,550 रुपए,17,500 रुपए की दो किस्तें तथा 14,998 रुपए जमा करवाए गए। इस तरह कुल 91,566 रुपए की राशि जमा करवाई गई।

आरोप है कि इतनी रकम जमा करवाने के बाद भी युवती नहीं भेजी गई। इसके बाद आरोपी ने सदस्यता सक्रिय नहीं होने की बात कहते हुए पूरी राशि वापस लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक रकम वापस नहीं मिली।

Related posts:

Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज

November 26, 2026
46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

स्कूल बस से उतरते ही 2 बहनों को ट्रेलर ने कुचला एक की मौत

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वैवाहिक कलह या 498ए का केस दर्ज कराना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

November 26, 2026
संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2026