नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी
- कमिश्ररेट में वाहन चोर सक्रिय
- संबंधित थानों में पीडि़तों ने दर्ज कराई एफआईआर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी। कमिश्ररेट में वाहन चोर सक्रिय हैं। शहर में लगातार दुपहिया वाहन चोरी हो रहे हैं। अलग अलग थाना क्षेत्रों से नौ बाइक चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए है।
वाहन चोरों का फिलहाल पता नहीं चला है।
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि पाली जिले के रानी स्थित नाडोल निवासी किशनलाल पुत्र चंद्राराम की बाइक न्यू पावर हाउस रोड से चोरी हो गई। इसी तरह राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में चौखा नयापुरा गली नंबर 4 निवासी पिंटू पुत्र संजय ने बताया कि उसकी बाइक एक हेरिटेज होटल के पास से चोरी हो गई।
मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
इसी तरह मजदूर कॉलोनी प्रतापनगर सदर निवासी सद्दाम पुत्र खलील अहमद ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक आखलिया के पास से चोरी हो गई। नागौरी गेट पुलिस के अनुसार महामंदिर बीजेएस निवासी पल्लाव विश्वास की बाइक निजी अस्पताल की पार्किंग से अज्ञात चोर ले गया। जबकि महामंदिर पुलिस ने बताया कि मोहन नगर बी- गली नंबर 11 बीजेएस निवासी इरफान की बाइक महामंदिर से चोरी हो गई।
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि कानसिंह की सीड बाप निवासी राहुल पुत्र अर्जुनलाल सोलंकी की बाइक सेक्टर 8 से चोरी कर ली गई। इधर प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि खाराबेरा के रहने वाले अमितसिंह पुत्र भारत सिंह राजपुरोहित की बाइक कमला नेहरू नगर तृतीय विस्तार आदर्श स्कूल के पास से चोरी हो गई।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि जंभेश्वर नगर राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी भंवरलाल की बाइक भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रातानाडा पुलिस के अनुसार नया तालाब नागौरी गेट निवासी चांद मो. पुत्र रमजान मो. की बाइक पीडब्ल्यूडी चौराहा के पास से चोरी हुई।
Related posts:

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज

46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

