पुलिस लाइन में अभ्यास के दौरान पिस्टल का क्लिप उछला,जवान चोटिल
-मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस लाइन में अभ्यास के दौरान पिस्टल का क्लिप उछला,जवान चोटिल। रातानाडा स्थित पुलिस लाइन में सोमवार सुबह अभ्यास के दौरान हादसा हो गया। पिस्टल का क्लिप उछलने से एक जवान चोटिल हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे प्रैक्टिस के समय 32 वर्षीय सुरेश कुमार मीणा के हाथ पर पिस्टल का क्लिप उछलकर लग गया। इससे उन्हें चोट लग गई।
घटना के तुरंत बाद जवान को इलाज के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। सुरेश कुमार के हाथ पर एक टांका आया है। फिलहाल जवान की हालत सामान्य बताई जा रही है।
रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग हुई स्मार्ट,टोकन सिस्टम लागू
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

