संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प
- जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कराया प्रस्तावना का सामूहिक पाठन
- हेरिटेज भवन पर हुआ आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प। संविधान दिवस के मौके पर जोधपुर के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
जोधपुर स्थित न्यायिक जगत की ऐतिहासिक धरोहर हेरिटेज भवन के मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश,जोधपुर महानगर सत्य नारायण व्यास ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने 26 नवंबर के दिन भारत के महान संविधान को अंगीकृत किया,जो हमारे लिए गौरवशाली क्षण है। हम उसी बुनियाद पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि “हम भारत के लोग” की संकल्पना को दिल से स्वीकार करते हुए समृद्धशाली भारत का निर्माण करेंगे।
नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों अधिवक्ताओं को न्यायाधीश व्यास ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन कराया। अद्भुत अनुशासन में जोधपुर के अधिवक्ता समुदाय ने पाठन किया।
इस मौके पर एआईएलयू की तरफ से स्मृति-चिन्ह के रूप में न्यायाधीश को संविधान की प्रस्तावना की तस्वीर भेंट की गई और आयोजन का समापन किया गया।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

