Doordrishti News Logo

दो साल से फरार वांछित तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो साल से फरार वांछित तस्कर गिरफ्तार। फलोदी जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना मतोड़ा ने दो वर्ष से फरार चल रहे मादक पदार्थ तस्करी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि 26 जुलाई 2024 को पुलिस थाना मतोड़ा की टीम ने भजनलाल विश्नोई एवं नैनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 67.240 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में सालवां कला (डांगियावास) निवासी अशोक कुमार पुत्र थानाराम थोरी जाट फरार चल रहा था।

नेतड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने के मामले में एफआईआर दर्ज

एसपी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह एवं वृत्ताधिकारी लोहावट भवानी सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी अमानाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सूचना एवं खुफिया तंत्र के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।

इसके बाद आरोपी को उसके गांव के आसपास से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी, नकबजनी तथा मादक पदार्थों की तस्करी सहित तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का संचालन शुरू