Railway's Tatkal ticket booking goes smart; token system implemented.

रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग हुई स्मार्ट,टोकन सिस्टम लागू

-यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर रिजर्वेशन ऑफिस में तत्काल टिकट के लिए काउंटर हुए डबल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग हुई स्मार्ट,टोकन सिस्टम लागू। तत्काल टिकट बनवाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत देने वाला कदम उठाया है। अब तत्काल टिकट के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने की मजबूरी काफी हद तक खत्म होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने सभी आरक्षण केंद्रों पर टोकन एवं कतार प्रबंधन प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत हर सुबह 8 बजे से टोकन वितरित किए जाएंगे और उसी क्रम में यात्रियों की टिकट बुकिंग होगी।

अशोक उद्यान में निकला 6 फुट लंबा कोबरा

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी,व्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाना है। टोकन मिलने के बाद यात्रियों को अपनी बारी का इंतजार करना होगा,जिससे काउंटरों पर अनावश्यक भीड़,धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी। इससे वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जोधपुर आरक्षण कार्यालय में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए काउंटरों की संख्या भी 3 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। यानी अब पहले के मुकाबले दोगुनी क्षमता के साथ तत्काल टिकटों की बुकिंग की जा रही है। अधिक काउंटर खुलने से यात्रियों का इंतजार कम होगा और कम समय में अधिक लोगों को टिकट मिल सकेगा।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

उनका मानना है कि टोकन प्रणाली और अतिरिक्त काउंटरों की यह व्यवस्था तत्काल टिकट बुकिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल देगी। इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों को तेज,सरल और सुविधा जनक सेवा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुबह निर्धारित समय पर टोकन प्राप्त करें और अपनी बारी आने पर ही काउंटर पर पहुंचें,ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

एक नजर में नई व्यवस्था:-

-सुबह 8 बजे से तत्काल टिकट के लिए टोकन वितरण।
-जोधपुर मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर नई व्यवस्था लागू।
-जोधपुर आरक्षण कार्यालय में तत्काल टिकट के 3 से बढ़ाकर 6 काउंटर।
-लंबी कतारों और धक्का- मुक्की से राहत।
-बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी,तेज और व्यवस्थित।

जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर बिना टिकट यात्रा के 112 मामले पकड़े

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026