Doordrishti News Logo

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

  • स्पा सेंटर में दो विदेशी महिलाओं के पास मिले वैलीड दस्तावेज
  • विदेशी महिलाओं के दस्तावेज सीआईडी को भेजे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने हलका क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की आशंका में रेड दी। वहां दो विदेशी महिलाएं मिली। साथ ही तीन देशी महिलाएं और एक युवक मिला था। मौके पर और कोई संदिग्ध पर्सन नहीं मिला।

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

आंरभिक पड़ताल में विदेशी महिलाओं के पास में वैलीड दस्तावेज मिले। हालांकि पुलिस ने सीआईडी जोन को दस्तावेज भेज दिए। बाद जांच में ही इसका पूर्ण पता लग पाएगा। पुलिस ने मौके पर मिली तीन देशी महिलाओं सहित एक युवक को शांतिभंग में पकड़ा है।

प्रतापनगर पुलिस के अनुसार गुरुवार को एक स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर रेड दी गई। मगर वहां कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। दो विदेशी महिलाओं के दस्तावेज देखे गए जो आरंभिक तौर पर सही पाए गए। साथ ही तीन देशी महिला ललिता, लाडी,अनामिका और मनीष उर्फ मोहनीश को शांतिभंग में पकड़ा गया।