बाइक स्लीप होने से घायल युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक स्लीप होने से घायल युवक की मौत। शहर के निकट झंवर स्थित सेवाला गांव में बाइक चालक की गाड़ी स्लीप हो गई। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। इस बारे में झंवर थाने में भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
स्टाफ ने दर्ज कराया अस्पताल में तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में केस
झंवर पुलिस ने बताया कि न्यू बस्ती पाल बोरानाडा निवासी सूरज परिहार पुत्र मदनलाल मेघवाल की तरफ से मर्ग मेें रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 22वर्षीय किशन परिहार अपनी बाइक लेकर सेवाला गांव की सरहद से निकल रहा था। तब बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई।
