Doordrishti News Logo

स्टाफ ने दर्ज कराया अस्पताल में तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में केस

  • निजी अस्पताल में महिला की मौत का मामला
  • शंभूसिंह मेड़तिया सहित कई लोग नामजद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्टाफ ने दर्ज कराया अस्पताल में तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में केस। शहर के पाल रोड पर निजी अस्पताल में एक महिला की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। बाद में गुस्साए परिजन ने अस्पताल के बाहर धरना दिया और फिर काफी समझाइश के बाद धरना समाप्त किया गया। गुस्साए परिजन की तरफ से अस्पताल परिसर में घुसकर कंप्यूटर सिस्टम के तोडफ़ोड़ करने और केश काउंटर पर कार्यरत स्टाफ से मारपीट भी गई। स्टाफ को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। अब स्टाफ की तरफ से देवनगर थाने में राजस्थान चिकित्सा सेवा अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

गौरतलब है कि देवलिया बनाड़ गांव की 50 साल की कंचन कंवर की अस्पताल में तीन दिन पहले ऑपरेशन के बाद में मौत हो गई। परिजन और राजपूत समाज के लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन के साथ हंगामा किया था। धरना दो दिन तक चला था। समझाइश के उपरांत धरना समाप्त किया गया था। बाद में शव का एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया था। परिजन की तरफ से देवनगर थाने में परिवाद भी दिया गया था,जिस पर पुलिस की तरफ से जांच जारी है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की कमेटी मामले को लेकर जांच भी कर रही है।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया

देवनगर पुलिस ने बताया कि बिरला स्कूल के पास रहने वाले अमित पंडित की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह श्रीराम अस्पताल में कैश काउंटर पर कार्य संभालता है एवं उसके साथ कैलाश,अनिल भी कैश काउंटर का कार्य संभालते हैं।
29 अप्रैल को लगभग 2.30 बजे हॉस्पिटल के कैश काउंटर पर शम्भू सिंह मेड़तिया,अर्जुन सिंह रुन्किया, तेजपाल सिंह,श्रवण सिंह इंदा बालेसर और अन्य कई लोग गैंग बनाकर एकराय होकर एवं सोची- समझी साजिश के तहत आए और कैश काउंटर पर तोड़-फोड़ करने लग गए। उसके साथ मारपीट की और काउंटर पर खड़े कैलाश व अनिल के साथ भी मारपीट करते हुए जाति सूचक अपशब्द बोले।

बाद में शम्भू सिंह मेड़तिया ने बाहर जाकर अन्य लोगों को उकसाकर हॉस्पिटल के अंदर लेकर आया और काउंटर को नीचे गिराकर लगभग 1.50 लाख रुपये की लूटपाट की एवं कैश काउंटर पर रखे 4 कंप्यूटर,3 कम्प्यूटर,कैश काउण्ट करने वाली मशीन,कार्ड स्कैन करने की मशीनरी को तोड फोड़ कर खुर्दबुर्द किया एवं अन्य भी काफी नुकसान पहुंचाया। इस घटना से अस्पताल के कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया।

उल्लेखनीय है कि देवलिया बनाड़ गांव की 50 साल की कंचन कंवर की अस्पताल में तीन दिन पहले ऑपरेशन के बाद में मौत हो गई। परिजन और राजपूत समाज के लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन के साथ हंगामा किया था। धरना दो दिन तक चला था। समझाइश के उपरांत धरना समाप्त किया गया था। बाद में शव का एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया था। परिजन की तरफ से देवनगर थाने में परिवाद भी दिया गया था, जिस पर पुलिस की तरफ से जांच जारी है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की कमेटी मामले को लेकर जांच भी कर रही है।

You missed