Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में सीए का काम करने के बहाने लाखों का फ्रॉड

  • कंपनी के रिकार्ड में लाखों का घालमेल
  • केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में सीए का काम करने के बहाने लाखों का फ्रॉड। शहर के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री संचालक ने अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। युवक ने खुद को सीए बता कर कामकाज संभाला फिर घालमेल कर लाखों की चपत फैक्ट्री को लगा दी।

पीडि़त संचालक की तरफ से कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब केस दर्ज कराया गया है।रिपोर्ट मूलत: झुंंझूनुं के गांगियासर बिसाउ हाल विवेक विहान एन-589 निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मानाराम भार्गव की तरफ से दी गई। रिपोर्ट में चूरू जिले के अनिरूद्ध शर्मा के खिलाफ दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री कृष्णा आर्टस के नाम से विवेक विहार क्षेत्र में है जिसमें हैण्डीक्राफ्ट का कार्य करता है।

यह फैक्ट्री किराए पर ले रखी है। उसके बहनोई कोरचन्द्र की आरोपी अनिरुद्ध शर्मा से अच्छी जान पहचान काफी समय पूर्व थी तथा अभियुक्त अनिरूद्ध शर्मा ने अपने आपको सीए बताया था और उसकी फर्म के एकाउन्ट व जीएसटी का कार्य करने का निवेदन किया था। उस पर विश्वास कर काम पर रख लिया गया। आरोपी ने परिवादी कृष्ण कुमार को मकान भी किराए पर दिलाया था और खुद भी किराए पर रहता था। वह फर्म का संपूर्ण कार्य संभालता था और प्रार्थी के हस्ताक्षरसुदा चैक भी अभियुक्त अनिरूद्ध शर्मा के पास ही रहते थे।

बाइक स्लीप होने से घायल युवक की मौत

बाद में अभियुक्त अनिरूद्ध शर्मा के द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक उसकी फर्म के बैंक खाते में अपने मोबाइल नम्बर व ईमेल डालकर स्वयं ही खाता संचालित करने लग गया और और फर्म के मार्फत ही प्रार्थी की फर्म की 85 लाख व 50 लाख की खरीद बेचान बता दी और इतना बड़ा ट्रांजेक्शन करवा दिया। इस पर पीडि़त कृष्ण कुमार ने सीए महेश गोयल से बात की तो पता लगा कि बड़ी धांधली खाते में चल रही है।

हाल ही में पीडि़त को अभियुक्त अनिरूद्ध शर्मा के द्वारा एक नोटिस 138 एनआई एक्ट का अधिवक्ता के मार्फत प्रेषित किया गया तथा उसकी फर्म से विश्वास के चलते धोखाधड़ीपूर्वक फर्जी तरीके से चैक लेकर उसमें अपनी मनचाही रकम 5,37,650 रुपए भरकर अभियुक्त अनिरूद्ध शर्मा ने अपने खाते वाली बैंक में प्रस्तुत कर उसको अनादरित करवा दिया। पीडि़त ने अब कोर्ट में इस्तगासे के आधार पर केस दर्ज कराया है।