Doordrishti News Logo

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार। करवड़ थाना पुलिस ने खारी खुर्द स्थित सोलर प्लांट में सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 14 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 13 जून की रात करीब 3 बजे बिना नंबरी दो सफेद महिंद्रा पिकअप गाडिय़ों में सवार 10 से 12 नकाबपोश लोग खारी खुर्द के जेक्सन ग्रीन सोलर प्लांट के मुख्य गेट की फाटक तोडक़र अंदर घुसे थे।

घर में घुसकर किया हमला

बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड अचला राम व बाबूसिंह के साथ सरिये व लाठियों से मारपीट की,उनके मोबाइल फोन तोड़ दिए तथा स्टोर से सामान पिकअप में भरकर ले गए। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी। पुलिस ने इस प्रकरण में भुर्जगढ़,पुलिस थाना फलसूंड, जिला जैसलमेर निवासी महावीर सिंह उर्फ एमडी पुत्र स्व.देरावर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।