को नहिं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो…
- आदर्श नगर में गूंजा हनुमान चालीसा
- भक्ति-संगीत से सराबोर हुई शाम
जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),को नहिं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो….।
मंगलवार की सांझ सेक्टर 20E चौपासनी हाउसिंग बोड के आदर्श नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। सायं 7:30 बजे कॉलोनी के हनुमान भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक संगीतमय पाठ किया।
जोधपुर स्टेशन पर खुला वात्सल्य कक्ष
मंगलवार हनुमानजी का वार माना जाता है। पाठ से पूर्व हनुमानजी की प्रतिमा पर सिंदूर का चोला चढ़ाया गया और विधिवत पूजन हुआ। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का गायन कर देश,राज्य और शहर में अमन-चैन की प्रार्थना की।
सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। आरती के उपरांत भजनों का दौर चला। कमलेश मीणा ने अपनी बुलंद आवाज़ में मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया। ढोलक-मंजीरे की थाप पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
आयोजन को सफल बनाने में अशोक सोनी, कमलेश मीणा, एसके व्यास,एसएन माथुर सहित कॉलोनी के कई श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। मंदिर परिसर “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा।
