Doordrishti News Logo

10.140 किलो अवैध डोडा बरामद

एएनटीएफ और विवेक विहार पुलिस की बाड़े में रेड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),10.140 किलो अवैध डोडा बरामद। एंटी नारकोटिक्स टाक्स फोर्स और विवेक विहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गुढा विश्रोईयान गांव में एक घर के बाड़े में छुपाकर रखे अवैध डोडा पोस्त को बरामद किया है। आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की जा रही है। बाड़े से दस किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त मिला है।

को नहिं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो…

एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि गुढ़ा विश्रोईयान स्थित बालाजी नगर कुड़ी होद मार्ग पर रहने वाला रामप्रकाश अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखता है। इस पर विवेक विहार थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई और घर के बाड़े की तलाशी ली गई। बाड़े में प्लास्टिक कट्टे से 10.140 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी को दस्तयाब किया गया।