जोधपुर स्टेशन पर खुला वात्सल्य कक्ष

माताओं को मिलेगा बेबी फीडिंग रूम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर स्टेशन पर खुला वात्सल्य कक्ष। जोधपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित एसी वेटिंग रूम में बेबी फीडिंग रूम (वात्सल्य कक्ष) शुरू किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह पहल महिला यात्रियों व नवजात शिशुओं के साथ सफर करने वाले परिवारों की सुविधा के लिए की गई है।

लोको पायलट रामप्रकाश जाखड़ जीएम द्वारा सम्मानित

वात्सल्य कक्ष में माताओं को शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और निजी वातावरण मिलेगा। इससे उन्हें प्लेटफॉर्म व प्रतीक्षालय की भीड़ में असहजता नहीं होगी।

यादव ने कहा कि यात्री- अनुकूल सुविधाओं का विस्तार जारी है। यह सुविधा महिला यात्रियों के लिए विशेष राहत साबित होगी और यात्रा अनुभव बेहतर बनाएगी।