गोशाला मैदान का तरणताल आज से खुलेगा
सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गोशाला मैदान का तरणताल आज से खुलेगा। तीन दशक से खेल गतिविधियों का केंद्र रहे शाला क्रीड़ा संगम गोशाला मैदान का तरणताल 3 जून से खिलाड़ियों और आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
उप जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण प्रपत्र मंगलवार से ही तरणताल परिसर में सुबह-शाम उपलब्ध होंगे। बिना पंजीकरण प्रवेश नहीं मिलेगा। खास बात यह है कि राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तैराकी की यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी। निजी स्कूलों के विद्यार्थियों व अन्य खिलाड़ियों के लिए 1200 रुपये मासिक शुल्क तय किया गया है।
गौरतलब है कि गर्मियों में शहर में तरणताल की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में क्रीड़ासंगम का यह पूल किफायती दरों पर आम लोगों को राहत देगा। विभाग ने अपील की है कि इच्छुक लोग समय पर पंजीकरण कराकर सुविधा का लाभ उठाएं। भीड़ से बचने के लिए सुबह-शाम के बैच पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटित होंगे।
