Doordrishti News Logo

मछलियों को आटा डालते पैर फिसला,गुलाब सागर में डूबा

जोधपुर,मछलियों को आटा डालते पैर फिसला,गुलाब सागर में डूबा। शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर में मछलियों को आटा डालते पैर फिसलने से एक व्यक्ति पानी में गिर गया। इसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पहचान कर इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी है। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास तीसरी पोल के अन्दर महामंदिर निवासी राजेश पुत्र अमरलाल मेघवाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें – तीन घरों से चोरों ने लाखों के आभूषण नगदी चुराई

रिपोर्ट में बताया कि 2 जनवरी की शाम के समय उसका भाई भाई 47 वर्षीय भागीरथ गुलाब सागर पर मछलियों को आटा डालने गया था। तब उसका पैर फिसल गया और वह पानी मेंं गिर गया। इससे पानी में डूबने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews