केंद्रीय मंत्री ने की राजस्थानी मूल के बंधु-बांधवों से मुलाकात
रायपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राजस्थानी मूल के बंधु-बांधवों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में भी राजस्थान से आकर बसे लोग अपनी मेहनत और लगन से राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं।
शेखावत ने कहा कि अपनी कर्मभूमि को हृदय से अपनाते हुए मातृभूमि के संस्कारों को संजोकर रखना हम राजस्थानियों की प्रवृत्ति में है। हम परंपराओं को जीवित रखते हुए आधुनिकता को अपनाकर विकास की ओर बढ़ना जानते हैं। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन और जल शक्ति अभियान की प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि अपने जल संसाधनों के उचित प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा प्रभावी कार्य प्रशंसनीय है।
ये भी पढें – अग्रोहा धाम के लिए धार्मिक यात्रा हुई रवाना
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

