चित्रकार प्रकाश उपाध्याय को 2023 का विश्व कला रत्न सम्मान

हल्द्वानी,चित्रकार प्रकाश उपाध्याय को 2023 का विश्व कला रत्न सम्मान। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी प्रकाश चन्द्रउपाध्याय को प्रयागराज में विश्व कला रत्न सम्मान 2023 प्रदान कर समानित किया गया। गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर 2022 हल्दूचौड़ निवासी प्रकाश उपाध्याय वर्तमान में राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में आर्टिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने उत्तराखण्ड राज्य सहित देश के कई व शहरों में चित्रकला प्रदर्शनी व कार्यशाला में भाग लिया है। उनके नाम अब तक आठ व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं,जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का व्यक्तिगत रिकॉर्ड प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अतिरिक्त इन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा चित्रकला प्रदर्शनियों और कार्य शालाओं के लिए विभिन्न सम्मान व पुरस्कार प्रदान किए हैं।

यह भी पढ़ें- टनल में फंसे श्रमिकों की सकुशल रेस्क्यू के लिए पत्रकारों ने की विशेष पूजा

प्रकाश चंद्र उपाध्याय को प्रयागराज उत्तर प्रदेश की रजिस्टर संस्था नारायण आर्ट अकादमी द्वारा आयोजित एक ऑफलाइन पांच दिवसी अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी 2023 में उत्तराखंड से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर इनको कला क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए संस्था द्वारा विश्व कला रत्न सम्मान 2023 प्रदान किया गया। यह प्रदर्शनी गांधी कला विथीका प्रयागराज में 5 से 9 नवंबर तक चली,जिसका सम्मान पत्र इन्हें कोरियर द्वारा प्राप्त हुआ। इस प्रदर्शनी में 12 देशों के आर्टिस्ट सहित कुल 200 कलाकारों ने भाग लिया,जिसमें मुख्य अतिथि न्यायाधीश विक्रम चौहान,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी,डॉक्टर श्रद्धा शुक्ला, प्रोफेसर राजेश प्रसाद,डॉक्टर भारत भूषण एवं संस्था के अध्यक्ष न्यायाधीश सुधीर नारायण, सहसंयोजक कुलदीप वर्मा और संयोजक रविंद्र नाथ कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews