मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों को किया दूर
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर न्यूरोलॉजी विभाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों को किया दूर। राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज,के न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.भंवर सिंह जोधा,सुपरिटेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित, विभागाध्यक्ष डॉ. शुभकरण,डॉ.रीनू चौधरी, डॉ.नवीन सीरवी एवं डॉ. प्रदीप लालवानी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. रीनू चौधरी ने मिर्गी रोग के कारणों,लक्षणों, उपचार एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी।
नागरिकों से दोबारा कचरा नहीं फैलाने की अपील
उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि मिर्गी को किसी अभिशाप या सामाजिक कलंक के रूप में नहीं,बल्कि बीपी और मधुमेह की तरह एक सामान्य एवं उपचार योग्य बीमारी के रूप में देखा जाना चाहिए। जिस प्रकार बीपी और शुगर के मरीज नियमित दवाइयां लेकर सामान्य जीवन जीते हैं,उसी प्रकार मिर्गी के मरीज भी नियमित दवा व उचित चिकित्सकीय परामर्श से सामान्य,स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।
मिर्गी से पीडि़त व्यक्ति शिक्षा प्राप्त कर सकता है,अपना करियर बना सकता है,विवाह कर सकता है और परिवार बसा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया तथा दौरे के समय प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिर्गी से जुड़े अंधविश्वास, सामाजिक भेदभाव एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा मरीजों को नियमित उपचार के प्रति जागरूक करना था।
Related posts:

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर में 72 पेंशन भोगियों को मिली सुविधा

बालाजी मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

नागरिकों से दोबारा कचरा नहीं फैलाने की अपील

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

