शातिर वाहन चोर को पकड़ा, बाइक बरामद
जोधपुर, शहर की कुड़ी पुलिस ने पंद्रह दिन पहले चोरी हुई बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि सेक्टर 4 निवासी अनिल परिहार की बाइक 6 अप्रैल को उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। इस पर एक शातिर वाहन चोर पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत डूंगरपुर निवासी सागरनाथ पुत्र टपानाथ को गिरफ्तार किया गया। वह बाइक लेकर मजदूर चौराहा से विवेक विहार की तरफ जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने उसे बीच रास्ते पकड़ा और चोरी की बाइक को जब्त कर लिया। उससे अन्य घटनाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

