Doordrishti News Logo

आपसी लेन-देन के विवाद कें हॉकी-लोहे के पाइप से युवक को पीटा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी लेन-देन के विवाद कें हॉकी-लोहे के पाइप से युवक को पीटा। चौखा स्थित रामराज नगर में क्लासिक रिसोर्ट के बाहर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक नैनाराम जाट के रिसोर्ट से बाहर निकलते ही 15-20 लोगों ने कारों से रास्ता रोककर हमला कर दिया।

आरोपियों ने हॉकी, बेसबॉल और लोहे के पाइप से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि श्यामलाल फिडोदा पिछले 15 दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था। पीड़ित ने राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

नैनाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 12 जून की रात क्लासिक रिसोर्ट में काम से गया था। रात करीब 10:15 बजे वह अपने भाई सोहनराम के साथ कार से लौट रहा था। इसी दौरान रिसोर्ट के मुख्य गेट के बाहर श्यामलाल फिडोदा,श्यामसुंदर फौजी, महिपाल,बलवीर और अन्य 15-20 लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। उनके पास बिना नंबर की बोलेरो कैंपर,स्विफ्ट कार,दो पिकअप और एक क्रेटा थी।

सीएचबी सरकारी स्कूल के पास मकान की बालकनी गिरी

आरोपियों ने पहले गाड़ी को टक्कर मारी। उसके बाद नैनाराम पर हॉकी, बेसबॉल और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। रिपोर्ट में बताया कि कैटरिंग के पैसों को लेकर श्यामलाल फिड़ौदा से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हमला किया गया। पीड़ित ने अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है।