52.68 ग्राम एमडी सहित युवक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),52.68 ग्राम एमडी सहित युवक गिरफ्तार। फलोदी जिला विशेष टीम और लोहावट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 52.68 ग्राम अवैध एमडी बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बाइक भी जब्त की।
डीएसटी फलोदी को सूचना मिली कि लोहावट थाना क्षेत्र के डेरियों की ढाणी निवासी मस्तान पुत्र बाजेखान के पास एमडी है और वह घर के पास बाइक पर खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और सीओ लोहावट नगेंद्र कुमार की निगरानी में कार्रवाई की गई।
भौंकने पर महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा
लोहावट थाने के उप निरीक्षक रामसुख और डीएसटी के हैड कांस्टेबल महेंद्र उज्जवल टीम के साथ डेरियों की ढाणी पहुंचे। इस दौरान बाइक सवार मस्तान को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से 52.68 ग्राम एमडी बरामद हुई। आरोपी मस्तान को गिरफ्तार कर लोहावट थाने में एनडीपी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
