Doordrishti News Logo

प्रेमी संग साइकिल पर बैठकर भागी लुटेरी दुल्हन

  • झारखंड से डेढ़ लाख रुपए देकर लाया था दुल्हन
  • सामने आया सीसीटीवी फुटेज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रेमी संग साइकिल पर बैठकर भागी लुटेरी दुल्हन। शहर में एक दुल्हन के भागने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के चार महीने बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ साइकिल पर बैठकर फरार हो गई। इस मामले में पीडि़त पति ने बनाड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सारण नगर सी रोड की बताई जा रही है। बनाड थाने में दर्ज शिकायत में 30 वर्षीय अमराराम सेन पुत्र नारायणराम ने बताया कि वह जोधपुर ग्रामीण के पाचला खुर्द गांव का रहने वाला है और वर्तमान में जोराराम सारण का गोदाम गली सारण नगर सी रोड में रहता है। उसका ससुराल झारखंड में दुबका जिले के करहराटाड हरिहरपुर गांव में है। उसकी पत्नी गुजंनसिंह 13 जून को सुबह 5.20 बजे बिना बताए घर से निकल गई और लौटकर अभी तक वापस नहीं आई है।

ट्रेन में एमपी से लाए 44 किलो डोडा-पोस्त सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

पीडि़त ने पुलिस को बताया कि वह एक दलाल के मार्फत झारखंड से डेढ़ लाख रुपए देकर दुल्हन लाया था। उसकी पत्नी करीब चार महीने से घर पर रह रही थी। शनिवार सुबह जागने पर पत्नी ने उसे चाय पिलाई। इसके बाद वह तैयार होकर काम पर चला गया। पीछे से पत्नी घरेलू सामान लेकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दुल्हन के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक युवक साइकिल लेकर सडक़ किनारे खड़ा हुआ नजर आ रहा है। कुछ ही देर में एक महिला भागते हुए आती है और युवक की साइकिल पर बैठकर भाग जाती है। पीडि़त पति की मानें तो भगाकर ले जाने वाला पत्नी का प्रेमी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026