नवाब कायम खां के 607वें योमे शहादत पर 350 यूनिट रक्तदान

कायमखानी हॉस्टल में उमड़ा उत्साह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवाब कायम खां के 607वें योमे शहादत पर 350 यूनिट रक्तदान। नवाब कायम खां के 607वें योमे शहादत दिवस पर महाराजा उम्मेद कायमखानी हॉस्टल में विशाल रक्तदान महोत्सव हुआ। युवाओं ने 350 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला। उद्देश्य था नवाब को श्रद्धांजलि और रक्तदान के प्रति जागरूकता। अध्यक्ष अनवर खान और हॉस्टल वार्डन रमजान खां के नेतृत्व में समाजबंधु,युवा, छात्र जुटे। थैलेसीमिया पीड़ितों और गंभीर मरीजों के लिए रक्त उपलब्धता का प्रयास रहा।

फॉरएवर राष्ट्रीय सम्मान समारोह 5 जुलाई को

मुख्य अतिथि पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी ने कहा यह मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। विशिष्ट अतिथि करणसिंह उचियारड़ा बोले एक व्यक्ति का रक्तदान तीन को जीवनदान देता है। युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की।

ये थे मौजूद 
पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, एडीएम सुरेन्द्रसिंह चौधरी, एसडीएम अंजुम ताहिर, मनोज परिहार,सुनील चौधरी,भंवरू खान,गफ्फार खान,सरवर खान, इरशाद खान डीडवाना,शहादत अली,जावेद खान एम्स,पूर्व पार्षद इरफान बेली,अनवर खान,रफीक खान,सरवर खान एडवोकेट,इरशाद खान,असलम खान,रेहान खान,नदीम खान, दानिश,रिन्कू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।मीडिया प्रभारी अयुब खान ने बताया ऐसे आयोजन सेवा,सहयोग और सद्भावना को मजबूत करते हैं।