फॉरएवर राष्ट्रीय सम्मान समारोह 5 जुलाई को
- स्टील भवन में समारोह
- 15 क्षेत्रों की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फॉरएवर राष्ट्रीय सम्मान समारोह 5 जुलाई को। फॉर एवर हेल्प संस्था मिशन कौमी एकता सद्भावना की ओर से फॉरएवर राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह- 2026 का आयोजन रविवार 5 जुलाई को स्टील भवन में होगा।
संस्था अध्यक्ष लियाकत खान वारसी ने बताया कि शिक्षा,समाज सेवा, पत्रकारिता,खेल,कला, साहित्य,पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक विवाह,बालिका शिक्षा,कानून,चिकित्सा, रक्तदान,भजन-गायन, कव्वाली और लोकगीत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को फॉरएवर सम्मान मिलेगा।
आपसी लेन-देन के विवाद कें हॉकी-लोहे के पाइप से युवक को पीटा
प्रमुख पुरस्कार
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,वरिष्ठ समाजसेवा सम्मान,विशिष्ट सेवा सम्मान,खेल रत्न सम्मान, कला एवं संस्कृति सम्मान और युवा सेवा सम्मान।
वारसी बोले उद्देश्य है कि समाजसेवियों और प्रतिभाओं के योगदान को पहचान देना,ताकि अन्य लोग भी जनहित के लिए प्रेरित हों।
अपील
सभी वर्ग कार्यक्रम में भाग लें और योग्य प्रतिभाओं के नाम प्रस्तावित करें। संस्था* आगे भी सामाजिक सरोकारों के लिए काम करती रहेगी।
