Doordrishti News Logo

सीएचबी सरकारी स्कूल के पास मकान की बालकनी गिरी

कोई हताहत नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीएचबी सरकारी स्कूल के पास मकान की बालकनी गिरी। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल दूसरा पुलिया के पास में रविवार की रात को एक मकान की बालकनी भरभरा कर गिर गई। बालकनी के नीचे कोई नहीं था,अन्यथा बड़ा हादसा भी सकता था।
सूचना पर देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। कोई वाहन भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि दूसरा पुलिया के पास में सरकारी स्कूल है। यहां पर एक मकान की टॉप मंजिल पर बनी बालकनी अचानक भरभरा कर गिर गई। इसके साथ ही नीचे आई छीणों से दूसरी मंजिल की बालकनी को भी टक्कर लगी और वह भी भरभरा गिर पड़ी।

52.68 ग्राम एमडी सहित युवक गिरफ्तार

धमाके की आवाज के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। गनीमत रही कि बालकनी के नीचे कोई नहीं था। रोजाना परिवार के लोग बैठते हैं। आज कोई नहीं बैठा था। वहां कुछ भी नहीं रखी हुआ था। बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान अधिवक्ता महेश कुमार भाटी का बताया गया है। जो मूल रूप से भोलीबाई का मंदिर खांडाफलसा में रहते हैं। यहां पर कुछ किराएदार भी रहते हैं।