Doordrishti News Logo

जोधपुर, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन द्वारा जारी व्हॉट्सएप नंबर पर गाइडलाइन के उल्लंघन की भेजी जा रही शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो रही है। एक दिन पहले इस व्हॉट्सएप हेल्पलाइन पर भेजी गई शिकायत पर रातानाडा पुलिस ने कार्रवाई की थी वहीं आज सुबह सरदारपुरा पुलिस सब्जी व फल हाथ ठेला विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की।

Vegetable handcart drivers get challan

दरअसल पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने शहर के आमजन को एक अपील जारी की थी जिसमें बताया गया था कि कोरोना महामारी में अब भी कुछ लोग गली, मोहल्ले व कॉलोनियों में घूम रहे हैं। ऐसे में पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक व्हॉट्सएप नंबर 9530440800 ऐसे लोगों के फोटो व वीडियो बना भेज सकते है जिस पर संबंधित थाना पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

कमिश्नर ने इस अपील में कहा है कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत इसकी पालना करवाने में आप भी साझेदार बन सकते हैं ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। इस अपील पर आमजन जागरूकता दिखाने लग गए हैं। ऐसी ही एक शिकायत पुलिस को मिली थी जिसमें बताया गया था कि सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर सुबह  से 11 बजे तक सब्जी व फल के ठेलो वालों की बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।

ये भी पढ़े :- जैसलमेर के जिला कलेक्टर कोरोना संक्रमित

उनसे सभी मोहल्लेवासी परेशान हैं। वो लोग ना तो मास्क लगाते है और ना ही वहां से जाते है जिससे क्षेत्रवासियों को कोरोना संकट और ज्यादा सताता है। इस शिकायत पर सरदारपुरा पुलिस द्वारा आज फल व सब्जी ठेलों द्वारा सोशल डिस्टेंस नहीं रखने व मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने सोशल डिस्टेंस नहीं रखने पर आठ व मास्क नहीं पहनने पर एक चालान काटकर जुर्माना वसूला। पुलिस ने बताया कि आमजन को होने वाली इस तरह की शिकायत के संबंध में आयुक्तालय पर गठित व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने पर त्वरित कार्यवाही कर शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। ऐसे समाज कंटकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026