Doordrishti News Logo

जोधपुर, संभाग के सरहदी जैसलमेर के जिला कलेक्टर आशीष मोदी कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी। कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कई बार अस्पताल का दौरा कर मरीजों से मिल चुके हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कठिन समय है, लेकिन हम कामयाब होंगे। उनके परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं।

जैसलमेर के जिला कलेक्टर आशीष मोदी सरहदी जिले में कोरोना की रोकथाम के प्रयास में अग्रणी भूमिका निभा रहे थे। वे लगातार न केवल मीटिंग लेकर अधिकारियों से फीडबैक लेकर नई नीति बनाने में जुटे रहे, बल्कि अस्पताल का दौरा कर मरीजों से सीधे फीडबैक ले रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दौरान वे किसी संक्रमित के संपर्क में आने से खुद भी संक्रमित हो गए। जैसलमेर में उनके साथ रह रहे पिता, भाई-भाभी व उनकी बेटी भी संक्रमित पाए गए है। उन्होंने स्वयं को घर में आइसोलेट कर दिया है, लेकिन वे कोरोना प्रबंधन पर पूरी नजर रख रहे है और लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़े :- मोक्ष कलश योजना: राजस्थान रोडवेज की नियमित एक्सप्रेस सेवा में निःशुल्क हरिद्वार जा सकेंगे

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026