Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के प्रताप नगर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग का पड़ौस में रहने वाले दो भाईयों और एक तथाकथित भोपे ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। फिर वीडियो फोटो बनाकर पांच साल से यौन शोषण करते रहे। पीडि़ता गर्भवती हुई तब उसे गोलियां खिलाकर गर्भ गिराया गया। पीडि़ता पड़ौसी युवक के झांसे में अपने पिता की बीमारी के चलते आ गई थी। तब वह उसे लेकर भोपे के पास में गया था। जहां पहली बाद भोपा और पड़ौसी युवक ने मंदिर में सामूहिक दुष्कर्म किया। पूरे घटनाक्रम में पड़ौसी का एक भाई भी यौनाचार में शामिल हुआ। मां ने भी इनकी मदद की। बुधवार को पीडि़ता प्रताप नगर थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। इसमें गहन तफ्तीश के साथ आज पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है।
प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि घटना में अब 21 साल की युवती की तरफ से यह रिपोर्ट हुई है। उसका आरोप है कि वह वर्ष 2016 में 16 साल की थी। तब उसके पिता मां बीमार रहते थे। इस पर पड़ौस में रहने वाला जगदीश सैन ने उसे बीमारी और घर के दुख मिटाने के लिए चौखा स्थित एक मंदिर के तथाकथित भोपे महिपालसिंह के पास लेकर गया था। जहां पर पहली बार उससे मां पिता को मारने की धमकी देने के साथ डराया गया। फिर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच उसका वीडियो बनाने के साथ फोटो खींचे गए। पीडि़ता का आरोप है कि जगदीश सैन बाद में यह सब लगातार करता रहा, वह इच्छा के विरूद्ध भोपे के पास ले जाता जहां पर दोनों दुष्कर्म करते रहते। इस घटनाक्रम के बीच में ही जगदीश सैन ने अपने भाई विक्की सैन को भी साथ लिया। तब उसने भी यौन शोषण करना शुरू कर दिया। पीडि़ता लगातार हो रहे यौनाचार के चलते गर्भवती हो गई। तब उसे गोलियां खिलाकर गर्भ को गिराया गया। भोपे महिपाल सिंह ने जगदीश सैन के साथ उसकी जबरन शादी करवा दी। इस मामले में पीडि़ता का आरोप है कि जगदीश सैन, उसके भाई विक्की सैन के साथ उनकी मां ने भी सहयोग किया। हाल में 30 अप्रैल को उसका मोबाइल छीनने के साथ मारपीट की गई। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर अब जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – दो साल से फरार हार्डकोर तस्कर पुलिस ने पकड़ा

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026