कलक्टर ने किया को- ऑपरेटिव बैंक का निरीक्षण

त्वरित सेवाओं के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कलक्टर ने किया को- ऑपरेटिव बैंक का निरीक्षण। जिला कलक्टर एवं जोधपुर सेन्ट्रल को- ऑपरेटिव बैंक के प्रशासक आलोक रंजन ने मंगलवार को प्रधान कार्यालय व पावटा शाखा का निरीक्षण कर बैंकिंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पावटा शाखा में ग्राहकों से संवाद कर नकद लेन-देन, टोकन व्यवस्था व कतार प्रबंधन देखा। कलक्टर ने शिकायतों के समयबद्ध समाधान व वरिष्ठ नागरिकों-किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न कराने के निर्देश दिए।

जोधपुर स्टेशन पर खुला वात्सल्य कक्ष

प्रधान कार्यालय में उपस्थिति व्यवस्था,कार्य संस्कृति व स्टाफ समन्वय की समीक्षा की।वित्तीय स्थिति,आय-व्यय व लाभप्रदता बढ़ाने पर जोर दिया। केसीसी, कृषि ऋण,फसल बीमा व क्लेम निस्तारण की प्रगति देखी। लंबित प्रकरण शीघ्र निपटाने को कहा।

सहकार से समृद्धि के तहत सहकार सारथी प्रालि.के साथ एमओयू संबंधी आदेश भी जारी किए। बैठक में एमडी अनिल बिश्नोई,जीएम अनिता निवास, नाबार्ड डीडीएम मनीष मण्डा, एलडीएम श्याम पुरोहित मौजूद थे।