लोको पायलट रामप्रकाश जाखड़ जीएम द्वारा सम्मानित
सजगता से टाली दुर्घटना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोको पायलट रामप्रकाश जाखड़ जीएम द्वारा सम्मानित। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने मंगलवार को मुख्यालय में आयोजित संरक्षा समीक्षा बैठक में जोधपुर मंडल के लोको पायलट रामप्रकाश जाखड़ को उनकी सजगता के लिए सम्मानित किया।
3 मई 2026 को जाजीवाल-बनाड़ सेक्शन में ट्रेन संचालन के दौरान जाखड़ ने किलोमीटर 604/10-8 पर डाउन लाइन पर गिरा पेड़ देखा। उन्होंने तुरंत ट्रेन रोककर फ्लैशर लाइट चालू की और पटाखे लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की।
ट्रेन मैनेजर व कंट्रोल कार्यालय को सूचना देकर एएलपी,इंजीनियरिंग स्टाफ व राहगीरों की मदद से ट्रैक साफ कराया। ट्रैक सुरक्षित होने पर ट्रेन पुनः चलाई गई।
महाप्रबंधक ने कहा कि लोको पायलट की सूझबूझ व त्वरित निर्णय से संभावित दुर्घटना टल गई। यह रेल संरक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
