Doordrishti News Logo

यूपी पुलिस ने साइबर ठगी में संलिप्त माता का थान क्षेत्र से तीन शातिर ठगों को पकड़ा

  • उत्तरप्रदेश पुलिस पहुंची जोधपुर
  • साइबर फ्रॉड गैंग में संलिप्त
  • उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं दो प्रकरण

जोधपुर,यूपी पुलिस ने साइबर ठगी में संलिप्त माता का थान क्षेत्र से तीन शातिर ठगों को पकड़ा।उत्तरप्रदेश की पुलिस आज जोधपुर पहुंची। यहां माता का थान क्षेत्र से तीन शातिर ठगों को पकड़ा। ठग गैंग साइबर अपराध से जुड़ी है।

उनके खिलाफ उत्तरप्रदेश में दो प्रकरण साढ़ेे सात लाख और साढ़े पांच लाख के दर्ज हो रखे हैं।

यह भी पढ़ें – पांच हजार का इनामी जीरा चोर मध्यप्रदेश से पकड़ा गया

माता का थान थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि माता का थान क्षेत्र से उत्तरप्रदेश की साइबर क्राइम ब्रांच ने तीन साइबर ठगों को गिरफ़्तार किया है। आरोपी साइबर ठगी की ऐसी गैंग से जुड़े थे जो टेलीग्राम पर सम्पर्क कर एक ऐप के माध्यम से निवेश में धन दुगुना करने का लालच देते थे। पीडि़त जब ऐप में देखता तो उसको अपनी रक़म बढ़ी हुई दिखती प्रारम्भ में तो रक़म की निकासी सम्भव होती जब ज़्यादा रक़म होती तो ऐप साइट बंद हो ज़ाती व लाखों रुपए हड़प कर लिए जाते थे।

थानाधिकारी रत्नू ने बताया कि ऐसे दो प्रकरण लखनऊ में दर्ज थे,जिनमे 5.5 लाख व 7.5 लाख की ठगी की गई थी उत्तरप्रदेश पुलिस को इनकी तलाश थी। जिनको माता का थान थाने के साथ संयुक्त ऑपरेशन में आज तडक़े गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों के पास साइबर ठगी से खऱीदी महँगी गाडिय़ां,लैपटॉप आदि भी मिले हैं। आरोपियों में प्रकाश नवल पुत्र श्रवण नवल, कैलाश सुकरिया पुत्र मोहनलाल और सतीश नवल पुत्र जगदीश नवल को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026