Doordrishti News Logo

पांच हजार का इनामी जीरा चोर मध्यप्रदेश से पकड़ा गया

जोधपुर,पांच हजार का इनामी जीरा चोर मध्यप्रदेश से पकड़ा गया। जीरा चोरी का एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए मध्य प्रदेश भाग गया और वहां मजदूरी करने लग गया। पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। अब पुलिस उसे मध्य प्रदेश से पकडक़र जोधपुर लाई है।

यह भी पढ़ें – किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

ग्रामीण एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि गत 19 मार्च को जाटीपुरा निवासी चूनाराम पुत्र दीपाराम जाट ने ओसियां थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 18 मार्च को दिन के समय खेत से जीरे का लाटा निकाल कर बोरियों में भरकर रखा था। रात के समय जागने पर देखा कि जीरे की पांच बोरी अज्ञात चोर चुरा ले गया। मौके पर खेत के बाहर गाड़ी के टायरों के निशान और तीन व्यक्तियों के पद चिन्ह मिले।

रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रावलागोल ओसियां निवासी जसवंत सिंह पुत्र रेवंत सिंह को गिरफ्तार किया।आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम रखा गया था। वह पुलिस से बचने के लिए मध्य प्रदेश राज्य के जामोड़ी में मजदूरी करने लगा। पुलिस उसे पकडक़र लाई है। अब आरोपी से पुलिस आसपास के क्षेत्र में चोरी की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026