unknown-dead-body-found-fear-of-death-due-to-cold

अज्ञात शव मिला,ठंड से मरने की आशंका

जोधपुर,शहर के चीरघर के नजदीक रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। वह भिखारी प्रतीत होने के साथ उसके ठंड से मरने की आशंका बनी है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है। बीमारी की आशंका भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- डिलीवर बॉय से मारपीट कर बदमाश छह हजार छीन कर भागे

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि चीरघर के नजदीक पाकिजा चक्की के पास में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर प्रतापनगर पुलिस वहां पहुंची। बताया कि मैले कुचले कपड़े होने से वह भिखारी प्रतीत हुआ है। शव को बाद में एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आशंका है कि सर्दी के चलते उसकी मौत हुई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews