Joint meeting of Matrushakti and Durga Vahini

मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की संयुक्त बैठक

-बाल संस्कार और बाल सुरक्षा पर जोर

-रक्षाबंधन आयोजन की भी चर्चा

-बहनों को भाग लेने का आह्वान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की संयुक्त बैठक। विश्व हिन्दू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की उत्तर जिला स्तरीय संयुक्त बैठक उत्तर जिला प्रवास के दौरान आयोजित हुई। बैठक में मातृशक्ति प्रांत सहसंयोजिका प्रियंका बाहेती और दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिक कुसुम सैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

आर्मी जवान के बंद मकान से घरेलु सामान चोरी

बैठक में प्रखंडों में बाल संस्कार शाला लगाने की आवश्यकता और प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि बाल संस्कार के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित किए जा सकते हैं। इस दौरान गुड टच-बैड टच का डेमो देकर बहनों को जानकारी दी गई और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

आगामी रक्षाबंधन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। सभी बहनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में मातृशक्ति उत्तर जिला उपाध्यक्ष चन्द्रा सोलंकी,उत्तर जिला सह संयोजिका दीया वैष्णव एवं भूमिका सिंह,बनाड़ प्रखंड मातृशक्ति संयोजिक संतोष भाटी, यशवंती सहित अनेक बहनें उपस्थित थीं। जिला मंत्री नरेंद्र सिंह का भी मार्गदर्शन मिला।

उधारी के रुपए लौटाने के बहाने युवक से मारपीट

Related posts: