Doordrishti News Logo

डिलीवर बॉय से मारपीट कर बदमाश छह हजार छीन कर भागे

जोधपुर,शहर के अंदरूनी क्षेत्र में भी लूटपाट होने लगी है। शनिवार की रात को एक डिलीवरी बॉय से मारपीट कर बदमाश रुपए छीन कर ले गए। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। फिलहाल लुटेरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें- सप्तक्रांति अभियान सभी समस्याओं का समाधान-आर्यवेश

द पॉसिबल मील नामक एक फ़ूड रेटोरेंट में काम करने वाले डिलेवरी बॉय नीतेश कुमार फ़ूड डिलेवरी करने सिवांची गेट से धर्मपुरा स्कूल के पास से निकला। उसी समय कुछ बदमाशों ने उसे रोक कर पहले तो अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे डराया धमकाया उसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसके पास से 6 हज़ार रुपये लेकर वहां से फरार हो गए। उसके बाद उस डिलेवरी बॉय ने रेस्टोरेंट संचालक कबूतरों चौक निवासी विजय मतड को घटना को जानकारी दी। उसके बाद पहले नितेश कुमार को अस्तपताल ले जा कर प्रथमिक उपचार करवाया गया। इस बारे में खांडा फलसा पुलिस को अवगत कराने के साथ मामला दर्ज करवाया गया है। पर्चा बयान पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026