INTUC protests against transfers; submits memorandum to MD.

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

-पांचों विद्युत निगमों में बेवजह तबादलों से कर्मचारियों में रोष

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन। राज्य सरकार के स्थानान्तरण पर लगी रोक हटने के बाद विद्युत विभाग में हुए बेतरतीब तबादलों के विरोध में मंगलवार को राजस्थान INTUC के पदाधिकारियों ने जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक भंवर लाल,IAS को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन राजस्थान INTUC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश व्यास और प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन राजस्थान INTUC के महासचिव मण्डल दत्त जोशी के नेतृत्व में सौंपा गया।

आर्मी डेंटल यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद सरकारी आवास में 30 लाख की चोरी

INTUC का आरोप:-
राजस्थान यूथ INTUC के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा और फेडरेशन के कोषाध्यक्ष शिव नारायण पुरोहित ने बताया कि सरकार द्वारा तबादलों पर से रोक हटते ही पूरे प्रदेश में स्थानान्तरणों की बाढ़ आ गई है। आरोप लगाया कि नीति के अनुसार तबादले नहीं हुए,बल्कि चुन-चुन कर सिर्फ INTUC से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों के ही तबादले किए गए हैं। इससे संगठन का काम प्रभावित हुआ है और कर्मचारी तनाव में हैं।

रमेश व्यास ने कहा कि सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन INTUC ने कभी बदले की भावना से काम नहीं किया। लोकतंत्र में हर किसी को संगठन चुनने की स्वतंत्रता है। गंगा-यमुना तहजीब बनाए रखना जरूरी है।

मण्डल दत्त जोशी ने कहा कि इस बार के तबादलों में कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्या,बीमारी या परिवार की स्थिति को नहीं देखा गया।अनुशासन से काम करने वाले और संगठन के पदाधिकारियों को दण्डित करने जैसा तबादला किया गया है,जिसे कर्मचारी प्रताड़ना समझ रहे हैं।

उधारी के रुपए लौटाने के बहाने युवक से मारपीट

मांग:-
यूथ INTUC अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा ने MD से अनुरोध किया कि वृत्त में राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी और पारिवारिक/स्वयं की बीमारी से ग्रसित श्रमिकों के तबादले निरस्त कर राहत दी जाए। शिव नारायण पुरोहित ने विश्वास जताया कि MD साहब श्रमिक हित में सकारात्मक निर्णय लेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल:-
रमेश व्यास,मण्डल दत्त जोशी,शिवनारायण पुरोहित,महेंद्र देवड़ा, अशोक पुरोहित,मुकेश कथूरिया,मुस्ताक अहमद आदि थे।

Related posts: