राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता
-रंगोली-फेस पेंटिंग से किया प्रेरित
-कुलगुरु डॉ.एमके आसेरी ने दिलाई अंगदान जागरूकता की शपथ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता। अंगदान महादान जनजागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जोधपुर में रंगोली और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को अंगदान के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अंगदान का संदेश दिया। मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर के कुलगुरु डॉ. एमके आसेरी ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों और फैकल्टी को अंगदान जागरूकता की शपथ दिलाई।
सूरज की रोशनी को अब गर्मी में बदलकर रख सकेंगे स्टोर
इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेहसिंह भाटी ने अंगदान के फायदे और उससे जुड़ी भ्रांतियों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रेन डेथ को कानूनी वो चिकित्सकीय रूप से मृत्यु माना जाता है। परिजनों की सहमति से ऐसे मामलों में अंगदान कर कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। एक अंगदाता कई गंभीर मरीजों के लिए सहारा बन सकता है।
डॉ.भाटी ने ग्रीन कॉरिडोर की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसके जरिए दान किए गए अंगों को कम से कम समय में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल पहुंचाया जाता है,जिससे प्रत्यारोपण सफल होता है।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश तेतरवाल ने बताया कि अंगदान के बाद भी व्यक्ति किसी न किसी रूप में जीवित रह कर किसी के दिल में धड़क या किसी को दुनिया दिखा सकता है।
मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की संयुक्त बैठक
प्रतियोगिता परिणाम:-
फेस पेंटिंग: विजेता- आशु खोजा,ऐश्वर्या, उपविजेता-विनीत सिंह, हेमंत
रंगोली: विजेता-साक्षी, ऋषिता,सुमन,दीक्षिता, उपविजेता-आशु खोजा, आराधना,कोमल,ऐश्वर्या
विजेताओं को नकद प्रोत्साहन राशि के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुमि मैथ्यू ने किया और धन्यवाद ज्ञापित मुरलीधर शर्मा ने किया।
